Archive notice This article was published on 23 March 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

Gold Silver Price Today : देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। 23 मार्च की सुबह यह और भी सस्ता हो गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 14,6110 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में कीमत घटकर 145960 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 13690 रुपये सस्ता हो गया है।

वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में 12550 रुपये की गिरावट आई है।

शुक्रवार, 20 मार्च को दिल्ली में सर्राफा बाजार में सोना 650 रुपये या 0.42 प्रतिशत गिरकर 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

एक्सपर्ट के अनुसार

विश्लेषकों का मानना है कि व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर के पक्ष में वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतें दबाव में बनी हुई हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,663.54 डॉलर प्रति औंस पर रहा। पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ रहा है। हालांकि, सोना फिसल रहा है।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

सिटी 22 कैरेट सोने की कीमत आज (₹) 24 कैरेट सोने की कीमत आज (₹)

दिल्ली 133940.146110

मुंबई 133790.145960

अहमदाबाद 133840.146010

चेन्नई 133790.145960

कोलकाता 133790.145960

हैदराबाद 133790.145960

जयपुर 133940.146110

भोपाल 133840.146010

लखनऊ 133940.146110

चंडीगढ़ 133940.146110

चांदी की कीमत

सोने के साथ साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। 23 मार्च की सुबह चांदी की कीमत 24,4900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

एक सप्ताह में कीमत 30000 रुपये कम हो गई है।

शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,800 रुपये या लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 72.18 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।