Archive notice This article was published on 30 April 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

Gold Silver Price 30 April 2026 : अगर आप सोने की खरीदार करना चाहते है तो बता दे की आज सोने की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से गोल्ड की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है।

देश में सोने की कीमत में गिरावट और बढ़ गई है। सभी प्रमुख शहरों में भाव नीचे आया है। 30 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 150580 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

मुंबई में भाव 150430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,500 रुपये या एक प्रतिशत गिरकर 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,573.75 डॉलर प्रति औंस पर है।

मुनाफावसूली, कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी और मजबूत डॉलर के कारण सोने-चांदी की कीमतों पर असर पड़ा है।

कच्चे तेल की कीमत फिर बढ़ने से महंगाई बढ़ने का जोखिम पैदा हो गया है।

इसी वजह से अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बेंचमार्क ब्याज दरों में कोई बदलाव न करते हुए इन्हें स्थिर छोड़ दिया है।

अप्रैल की मीटिंग में बेंचमार्क ओवरनाइड इंट्रेस्ट रेट को लगातार तीसरी बार जस का तस 3.50%-3.75% प्रतिशत की रेंज में रखा गया।

तेल की कीमत बढ़ने के पीछे कारण पश्चिम एशिया में जारी तनाव है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है।

30 अप्रैल की सुबह भाव गिरकर 254900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

हालांकि एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 500 रुपये बढ़कर 2,44,500 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 72.99 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।