Archive notice This article was published on 30 March 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

GOld Silver Price Today : सप्ताह के पहले दिन सोने की कीमत में गिरावट आई है। 30 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 148210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

मुंबई में सोने की कीमत 14,8080 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने की कीमत में 2100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में 1950 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार, 28 मार्च को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 1,900 रुपये या 1.3 प्रतिशत गिरकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 4,416 डॉलर प्रति औंस रही।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

सिटी 22 कैरेट सोने की कीमत आज (₹) 24 कैरेट सोने की कीमत आज (₹)

दिल्ली 135890.148210

मुंबई 135740.148080

अहमदाबाद 135790.148110

चेन्नई 136590.149010

कोलकाता 135740.148080

हैदराबाद 135740.148080

जयपुर 135890.148210

भोपाल 135790.148110

लखनऊ 135890.148210

चंडीगढ़ 135890.148210

चांदी की कीमत

अन्य कीमती धातुओं के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। 30 मार्च की सुबह कीमत घटकर 24,4900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

पिछले सप्ताह भर में उतार-चढ़ाव देखने के बाद, चांदी की कीमत आखिरकार एक सप्ताह पहले के समान स्तर पर स्थिर हो गई।

शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 11,250 रुपये यानी करीब 5 फीसदी गिरकर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 68.12 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी।