Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Gold Price Today: सोने की कीमतों में तीन दिन बाद लोटी तेजी, जयपुर-दिल्ली समेत देशभर में अब ये है 22 कैरेट और 24 कैरेट के नए रेट

, ,

Gold Price Today: सोने की कीमतों में तीन दिन बाद लोटी तेजी, जयपुर-दिल्ली समेत देशभर में अब ये है 22 कैरेट और 24 कैरेट के नए रेट

Today Gold Silver Prices: मंगलवार सुबह चांदी ₹1800 सस्ती तो सोने की कीमतों में भी गिरावट; चेक करें राजस्थान समेत देशभर में ताजा दाम

Gold Price Today 25 April 2026 : देश में सोने की कीमत में उछाल आया है। 25 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 15,4200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

मुंबई में इसकी कीमत बढ़कर 15,4050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 200 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,708.17 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच युद्धविराम की उम्मीदें धराशायी हो गई हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा करने के लिए शुक्रवार देर रात इस्लामाबाद पहुंचे। यह भी बताया जा रहा है कि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर शनिवार को पाकिस्तान जा रहे हैं।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच कोई बैठक की योजना नहीं है।

ईरान के पक्ष से पाकिस्तानी अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। 11 और 12 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की वार्ता अनिर्णायक रही थी।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

सिटी 22 कैरेट सोने की कीमत आज (₹) 24 कैरेट सोने की कीमत आज (₹)

दिल्ली 141360.154200

मुंबई 141210.154050

अहमदाबाद 141260.154100

चेन्नई 140990.153810

कोलकाता 141210.154050

हैदराबाद 141210.154050

जयपुर 141360.154200

भोपाल 141260.154100

लखनऊ 141360.154200

चंडीगढ़ 141360.154200

चांदी की कीमत

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। 25 अप्रैल की सुबह इसकी कीमत घटकर 259800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

दिल्ली में चांदी की कीमत 3,000 रुपये घटकर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 75.96 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur