Archive notice This article was published on 04 May 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

Gold Silver Price Today 4 may 2026 : अगर आज आप सोने चांदी की खरीदारी करना चाहते है तो बता दे कि सप्ताह के पहले दिन सोने की कीमत में गिरावट आई है।

पिछले कुछ दिनों से लगातार सभी प्रमुख शहरों में कीमतें गिर रही हैं। 4 मई की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 151220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 150920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने की कीमत में 2960 रुपये की गिरावट आई है।

वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में 2850 रुपये की कमी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,627.63 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

सिटी 22 कैरेट सोने की कीमत आज (₹) 24 कैरेट सोने की कीमत आज (₹)

दिल्ली 138500.151220

मुंबई 138340.150920

अहमदाबाद 138390.151020

चेन्नई 139990.152720

कोलकाता 138340.150920

हैदराबाद 138340.150920

जयपुर 138490.151220

भोपाल 138390.151020

लखनऊ 138490.151220

चंडीगढ़ 138490.151220

चांदनी की कीमत

एक अन्य कीमती धातु चांदी की कीमत में भी 4 मई की सुबह गिरावट आई।

इसकी कीमत 264900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 75.91 डॉलर प्रति औंस रही।

इस साल जनवरी के महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई।

घरेलू सोना और चांदी की कीमतें घरेलू और वैश्विक कारकों से प्रभावित होती हैं।