Archive notice This article was published on 07 April 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

DA Hike January 2026: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी अब जनवरी 2026 के लिए डीए की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले, यह उम्मीद की जा रही थी कि केंद्र सरकार द्वारा मार्च में होली के आसपास डीए की घोषणा की जाएगी।

लेकिन अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है। सभी की नजरें अब मोदी कैबिनेट की अगली बैठक पर टिकी हैं।

उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस बार कर्मचारियों के लिए डीए की घोषणा कर सकती है।

जब भी सरकार द्वारा डीए की घोषणा की जाएगी, तो इसे 1 जनवरी, 2026 से अधिसूचित किया जाएगा।

यानी जनवरी, फरवरी और मार्च का पैसा कर्मचारियों को बकाया के रूप में जमा किया जाएगा।

यह पहली बार है जब सरकार 7वें वेतन आयोग के बाद डीए की घोषणा करेगी।

आपको बता दें कि सरकार द्वारा जनवरी और जुलाई में दो बार डीए की घोषणा की जाती है।

सरकार द्वारा होली के आसपास जनवरी के लिए डीए की घोषणा की जा रही है। वहीं, जुलाई के लिए डीए की घोषणा दिवाली के आसपास की जाती है। ले

किन इस बार यह जनवरी के डीए नहीं देखा गया।

डीए (DA) कितना बढ़ाया जाएगा?

अगर औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की गणना को देखें तो इस बार केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 2 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो डीए 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो जाएगा।

दिसंबर 2025 में सीपीआई-आईडब्ल्यू 148.20 था। जो 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले के अनुसार 60.34 प्रतिशत के करीब है। ऐसे में कर्मचारियों का डीए 60 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है।

डीए की घोषणा (DA Hike)में देरी क्यों हो रही है?

इस बार जनवरी के डीए को लेकर इतनी चर्चा हो रही है कि पहले इसे मार्च या अप्रैल के पहले सप्ताह में मंजूरी दी जाती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

वर्तमान में 7वें वित्त आयोग का कार्यकाल समाप्त हो चुका है।

और 8वां वेतन आयोग प्रभावी हो गया है। लेकिन कर्मचारियों के हाथ दोनों तरफ से ही खाली है।

8वें वित्त आयोग को 18 महीने का समय मिला है। इस दौरान आयोग सभी पक्षों की जरूरतों के आधार पर सुझाव भेजेगा। यह तय किया जाएगा। इसके बाद वेतन और पेंशन में कोई नया बदलाव देखने को मिलेगा।