Archive notice This article was published on 15 March 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

Gold silver Price Today : इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण मध्य पूर्व में संकट के बावजूद, देश में लगातार सोने चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 2990 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में 3650 रुपये की गिरावट आई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 159810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में इसकी कीमत 159660 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शुक्रवार, 13 मार्च को दिल्ली में सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 2,000 रुपये या 1.21 प्रतिशत गिरकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, विशेषज्ञों का मानना है कि इसका कारण डॉलर की मजबूती और वैश्विक मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे मुद्रास्फीति की आशंका बढ़ गई है। यह केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक एक सख्त मौद्रिक रुख बनाए रखने के लिए मजबूर कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 5,088 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

सिटी 22 कैरेट सोने की कीमत आज (₹) 24 कैरेट सोने की कीमत आज (₹)

चांदी की कीमत

एक अन्य कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। इसकी कीमत में 10000 रुपये की कमी आई है। 15 मार्च की सुबह चांदी की कीमत 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 11,000 रुपये यानी 3.97 फीसदी गिरकर 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 83.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी।