Archive notice This article was published on 05 April 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

Two Day Holiday In Week : पेट्रोल की कीमतों ने कई देशों के लिए दीवड़ा कड़ी कर दी है। बता दे की नेपाल सरकार ने रविवार को दो महत्वपूर्ण फैंसले लिए है,

जिसके तहत अब उसने देश में शनिवार और रविवार को सरकारी कार्यालयों के लिए दो दिवसीय साप्ताहिक अवकाश की घोषणा की है।

नए फैसले में सरकारी कार्यालयों के खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया गया है।

सरकार के प्रवक्ता सस्मित पोखारेल ने कहा कि सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम आपूर्ति में उत्पन्न असहज स्थिति के कारण यह निर्णय लिया गया है।

अब तक नेपाल में केवल शनिवार को साप्ताहिक अवकाश था, लेकिन इस सप्ताह से शनिवार के साथ रविवार को भी अवकाश दिया जाएगा।

सरकार ने सरकारी कार्यालयों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक तय करने का भी फैसला किया है।

सरकारी कार्यालय 9 से 5 बजे तक खुलेंगें

मंत्रिपरिषद की बैठक ने शैक्षिक संस्थानों को छोड़कर अन्य सरकारी कार्यालयों का समय 9 से 5 बजे तक बनाए रखने का निर्णय किया है.

यह समय-सीमा शैक्षिक संस्थानों को छोड़कर अन्य सरकारी कार्यालयों पर लागू होगी.

आज तक नेपाल में सरकारी दफ्तरों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक काम होता था जिसमें सुबह एक घंटे का समय बढ़ाया गया है.

यह नई व्यवस्था सोमवार से पूरे देश में प्रभावी हो जाएगी. सरकारी दफ्तरों में अब कर्मचारियों को सुबह एक घंटा पहले यानी 9 बजे रिपोर्ट करना होगा ताकि कार्यक्षमता प्रभावित न हो.