Archive notice This article was published on 13 May 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

Aaj Ka Rashifal 13 may 2026 : आज का दिन कई राशियों के लिए अति शुभ रहने वाला है।

बता दे की ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपके दिन का आंकलन किया जाता है और आज ग्रहों की स्थिति सूर्य, बुध और मंगल मेष राशि में हैं।

यहाँ सूर्य और मंगल का जो साथ है, सबसे पहले तो मंगल का स्वगृही न होना बहुत अच्छा है।

शनि और चंद्रमा का विषयोग बना हुआ है और चंद्रमा शनि के नक्षत्र में यहाँ पर बैठे हैं। चलिए जानते है बुधवार को मेष से मीन सभी राशियों का दिन आज कैसा रहेगा

मेष आज का राशिफल : उलझनों के कारण किसी बने बनाए काम के बिगड़ने का डर रहेगा, इसलिए हर मोर्चे पर अलर्ट रहकर हर स्थिति के साथ निपटें।

वृष आज का राशिफल : टीचिंग, कोचिंग, फोटोग्राफी,डैकोरेशन, मैडीसिन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन आज का राशिफल : सरकारी, गैर-सरकारी कामों के लिए आपके यत्न अच्छा रिजल्ट देंगे, बड़े लोग मेहरबान तथा सपोर्टिव रवैया रखेंगे।

कर्क आज का राशिफल : किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा वार्ता भजन कीर्तन सुनने में जी लगेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति।

सिंह आज का राशिफल : सितारा सेहत के लिए ढीला, इसलिए मर्यादित खान-पान करना सही रहेगा, किसी सफर का प्रोग्राम भी न बनाना ठीक रहेगा।

कन्या आज का राशिफल : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी मगर गिरने-फिसलने का डर रह सकता है।

तुला आज का राशिफल : शत्रु चूंकि नुकसान पहुंचाने के लिए हर दाव खेल सकते हैं, इसलिए उनसे सावधान रहना ठीक रहेगा।

वृश्चिक आज का राशिफल : आम तौर पर सुदृढ़ सितारा हर फ्रंट पर आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे।

धनु आज का राशिफल : कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े काम को हाथ में लेने के लिए समय बेहतर, शत्रु भी आपकी पकड़ में रहेंगे।

मकर आज का राशिफल : आम सितारा मजबूत, जो आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा।

कुंभ आज का राशिफल : व्यापार कारोबार में लाभ, कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग एवं प्रोग्रामिंग भी लाभ देगी, मगर तबीयत में तेजी रहेगी।

मीन आज का राशिफल : अर्थ तथा कारोबारी दशा संतोषजनक, जिस काम के लिए मन बनाएंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, मगर पानी का मर्यादित इस्तेमाल करें।