Archive notice This article was published on 30 May 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

Haryana Weather Update : हरियाणा में शनिवार दोपहर को अचानक मौसम में बड़ा बदलाव नजर आया है।


बता दे की सिरसा, फतेहबाद समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ एक बार फिर से तूफानी बारिश शरू हो गई है।


वहीँ सिरसा के राजस्थान सीमावर्ती इलाकों में तेज हवाओं के भारी बारिश देखने को मिल रही है।

वहीँ कई इलाकों में तूफान से नुकशान होने की खबर भी सामने आ रही है। Haryana Weather Update


बता दे की प्रदेश में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ से वीरवार को हुई ओलावृष्टि और वर्षा ने तापमान को नीचे गिरा दिया है।

प्रदेश में पांच से साढ़े आठ डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा है।

ओलावृष्टि से वर्षा से गुल हुई बिजली भी कई घंटों के बाद शुरू हो पाई।

शुक्रवार को भी दिन के समय तेज धूप निकली, जिससे गर्मी हुई लेकिन शाम चार बजे के बाद दोबारा से मौसम में बदलाव हुआ।

मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को भी प्रदेश में आज भी बारी बृष के अलर्ट जारी किया था ।

वहीं वीरवार को अग्रोहा ब्लाक के कनौह गांव के खेतों में बनी ढाणी पर बिजली गिरी। तूफान से घर की छत गिरने से स्कूटी, बाइक और ट्रैक्टर नीचे दब गया और नुकसान हुआ है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में तेज वर्षा हुई। Haryana Weather Update

वीरवार रात तक कई जिलों में वर्षा होती रही। इससे प्रदेश के जिलों में नुकसान भी हुआ है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश के करीब 16 जिलों में वर्षा हुई।

वहीं शुक्रवार को दिनभर गर्मी रहने के बाद शाम को फिर से मौसम में बदलाव हुआ।

वर्षा से जहां तापमान पहले कम हुआ है अब शुक्रवार को भी मौसम में बदलाव से तापमान कम होने की उम्मीद है। दिन के अलावा रात के तापमान में भी कमी आई है।