जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशन में उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, सीकर की ओर से 30 जुलाई 2026 को युवा सम्बल मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला प्रातः 10 बजे से सीकर अर्बन हाट, जयपुर रोड पर आयोजित होगा, जहां युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

प्रतिष्ठित निजी कंपनियां लेंगी भाग

जिला रोजगार अधिकारी राकेश चौधरी ने बताया कि मेले में जिले और प्रदेश की विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी। अभ्यर्थियों को कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने और चयन प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि कई कंपनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को सीकर जिले में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा

मेले में भाग लेने के इच्छुक युवा निर्धारित क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी सीधे मेले में पहुंचकर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

ये दस्तावेज साथ लाना होगा

रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्न दस्तावेज लाने होंगे

  • शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट आकार के फोटो
  • बायोडाटा/रिज्यूमे

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...