झुंझुनूं। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना मेहाड़ा ने एनडीपीएस घटक वाले अवैध कैप्सूल की सप्लाई के मामले में वांछित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशनसिंह पुत्र हरिसिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी दुधवा, थाना मेहाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अवैध कैप्सूल का मुख्य सप्लाईकर्ता बताया है।

17 जून को जब्त किए थे अवैध कैप्सूल

पुलिस के मुताबिक 17 जून 2026 को थानाधिकारी रामनारायण चोयल के नेतृत्व में टीम ने अवैध मादक पदार्थों और आर्म्स एक्ट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान कार्रवाई की थी।

इस दौरान Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride और Acetaminophen घटक वाले कैप्सूल काफी मात्रा में जब्त किए गए थे। मामले में नरेश पुत्र मक्खनलाल निवासी बसई और शीशराम पुत्र श्रीराम निवासी मेहाड़ा गुर्जरवास को गिरफ्तार किया गया था।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में सामने आया मुख्य सप्लायर

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से अनुसंधान और पूछताछ के दौरान पुलिस को अवैध कैप्सूल के मुख्य सप्लायर किशनसिंह के बारे में जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 सितंबर 2026 को किशनसिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे अवैध कैप्सूल की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क और अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के निर्देशन और खेतड़ी वृताधिकारी राजेन्द्र कुमार बुरडक के सुपरविजन में की गई।

कार्रवाई थानाधिकारी रामनारायण चोयल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...