नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत सीकर जिले के 14 नगर निकायों में सभापति एवं अध्यक्ष पद के लिए 47 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया 15 और 16 सितंबर को आयोजित की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि सीकर और फतेहपुर नगर परिषद में सभापति पद तथा जिले की 12 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए गए हैं। कुल 45 अभ्यर्थियों ने 47 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

किस निकाय में कितने नामांकन

नामांकन प्रक्रिया के दौरान रामगढ़ शेखावाटी में 5, फतेहपुर में 4, लक्ष्मणगढ़ में 5, धोद में 2, लोसल में 3 और सीकर नगर परिषद में 2 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

इसी प्रकार दांता में 5, खाटूश्यामजी में 2, पलसाना में 2, खंडेला में 4, रींगस में 4, नीमकाथाना में 2, श्रीमाधोपुर में 3 तथा अजीतगढ़ में 2 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

14 निकायों में अध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया तेज

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही जिले के सभी 14 नगर निकायों में सभापति एवं अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद संबंधित निकायों में अध्यक्ष पद के लिए चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी। उम्मीदवारों के अंतिम रूप से मैदान में रहने की स्थिति नामांकन जांच एवं नाम वापसी के बाद सामने आएगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...