Archive Notice: This article was originally published on 21 मार्च 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

कार ट्रोले में घुसी एक व्यक्ति की हुई मौत

झुंझुनू, झुंझुनू जिले के चिड़ावा से आज सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिड़ावा के ओजटू के पास यह हादसा हुआ है। जिसमें एक ट्रक और कार का एक्सीडेंट हो गया। वही मिल रही जानकारी के अनुसार यह हादसा ओवर टेक करते समय हुआ। कार ट्रक में जा घुसी। सड़क दुर्घटना में 38 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र लच्छू राम जाति जाट निवासी राम रख की ढाणी सूरजगढ़ की मौत हो गई। कार में सवार व्यक्ति झुंझुनू की तरफ जा रहा था। वहीं ओजटू बाईपास के पास ओवर टेक करते समय कार ट्रक में जा घुसी जिसके चलते यह हादसा हुआ। वही सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए चिड़ावा अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...