Archive Notice: This article was originally published on 8 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

बदलते मौसम के अनुसार राजस्थान हरियाणा समेत उतर भारत में भी अब ठंढ का असर देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में सुबह शाम को कोहरे का कहर भी देखने को मिल सकता है। िंद के ताजा अपडेट के अनुसार भारत में अगले 6-7 दिनों में रात का तापमान सामान्य से 2-5°C कम रहने की संभावना है। जिससे ठंड बढ़ने की पूरी संभावना है। वहीं, उत्तर भारत की बात करें तो दिल्ली, यूपी और बिहार में शाम और सुबह के समय पारा गिरने की संभावना है। वहीं, पहाड़ी राज्यों पर भी न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। तो चलिए बताते हैं आपके शहर में कल 9 नवंबर को मौसम कैसा रहेगा…

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Kal Ka Mousam

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और मेघालय में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। समुद्री किनारे से मछुआरों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। बारिश के दौरान तेज हवा चलने की भी संभावना है। वहीं, इस बारिश से तापमान में तेजी से कमी आएगी।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा Kal Ka Mousam

दिल्ली में कल यानी 9 नवंबर को तापमान में और कमी आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह के समय 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सुबह और शाम में हवा चलेगी। जिससे न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 12 से 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा Kal Ka Mousam

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस कमी आने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी यूपी के ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से तापमान फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन सुबह शाम तापमान गिरने के चलते ठंड बढ़ेगी।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा Kal Ka Mousam
बिहार में अगले 24 घंटे मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि, तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कमी आ सकती है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होगा। अगले सप्ताह तक गर्म कपड़े पहनने की नौबत आ सकती है। सीमांचल के कुछ जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा Kal Ka Mousam

उत्तराखंड में कल यानी 9 नवंबर से तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान011 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। यानी देखा जाए तो न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। नैनीताल में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा Kal Ka Mousam
झारखंड की राजधानी रांची में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। 9 नवंबर के मौसम की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राज्य में बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...