Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
खेतड़ी(वीजेन्द्र शर्मा)।ग्राम पंचायत मानोता जाटान के राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय के चिकित्सक डॉ सुखवीर कुल्हरी का तबादला जैसलमेर होने के कारण ग्रामीणों ने तबादला निरस्त कराने के लिए राजकीय ओषधालय के सामने प्रताप शर्मा के नेतृत्व मे रोष प्रकट कर प्रदर्शन किया ।इसके बाद प्रताप शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री के नाम ग्राम विकास अधिकारी को एलडीसी सुखबीर सिंह ढ़ाका को ज्ञापन सौंपा । ग्रामीण वीरेन्द्र पायल एवं जुगलाल ढ़ाका ने बताया आयुर्वेद चिकित्सक डॉ.सुखवीर कुल्हरी अपनी नियमित सेवाएं देते थे ।जिनका राजनीति से प्रेरित होकर तबादला दूसरी जगह कर दिया गया। ग्रामीण़ नें उनका तबाबला निरस्त कर वापस मानोता जाटान आयुर्वेद औषधालय में लगाने की मांग की और कहा कि उनकी कार्यशली सभी ग्रामीण सन्तुष्ट रहते थे। इस मौके पर मेजर मोहर सिंह, पूर्व सरपंच अमर सिंह झाझड़िया, रामोतार मेघवाल ,सुनील शर्मा, प्रहलाद पायल, जुगलाल शर्मा ,रामकुमार स्वामी, सुरेश शर्मा , सुमेर ढ़ाका, रूपचंद ढ़ाका ,सुल्तान पायल ,मेजर सतरुप पायल ,महावीर पायल ,राजकुमार ढाका,महेंद्र ढ़ाका, सतवीर ढ़ाका ,सज्जन ढाका, इंद्राज पायल, नथमल शर्मा ,हरिसिंह मेघवाल ,सतवीर स्वामी, घासीराम पायल, डिलर सरदाराराम सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद थे।
