Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
दांतारामगढ़,[प्रदीप सैनी ] दांता के झाड़ी वाले बालाजी मंदिर में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए करीब 2 किलो चांदी चुरा कर ले गए। जानकारी अनुसार देर शाम जब पुजारी मंदिर में पहुंचा तो गेट कुंडी को टूटे हुए देख स्तब्ध रह गया। मंदिर के गर्भ गृह में देखा तो बालाजी का मुकुट, 10 चांदी के छत्र, दो चांदी की चैन तथा बालाजी के चांदी के श्रृंगार नहीं मिले। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची व मौका मुआयना करने के बाद मामले की जांच में जुट गई। चोरी की सूचना के बाद मंदिर प्रांगण में लोगों की भीड़ जमा हो गई और चर्चा का बाजार गर्म रहा कि चोरों ने दिनदहाड़े बालाजी के मंदिर के गर्भ गृह से चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं।
