Archive Notice: This article was originally published on 8 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Agri Discom : हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी अच्छी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में किसानों को अब सस्ती बिजली मिलने वाली है। इसे लेकर सरकार ने नया अधिसूचना जारी कर दी है।

वर्तमान में वितरण के दो डिस्कॉम

अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा में वर्तमान में राज्य में दो बिजली वितरण कंपनियां हैं-उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड।

अब तीसरी बिजली कंपनी हरियाणा एग्री डिस्कॉम के नाम से राज्य में काम करेगी, जिसका उद्देश्य किसानों को निर्बाध और सस्ती बिजली प्रदान करना होगा।

वर्तमान में राज्य सरकार किसानों को 10 पैसे प्रति यूनिट की दर से सस्ती बिजली प्रदान कर रही है। किसानों को हर साल सब्सिडी के रूप में लगभग सात हजार करोड़ रुपये दिए जाते हैं, जिसे कम करना तीसरी बिजली कंपनी के प्रमुख कार्यों का एक बड़ा हिस्सा है।

किसानों को मिलेगी सस्ती बिजली

सरकार के इस कदम को बिजली वितरण क्षेत्र में एक बड़ा संरचनात्मक बदलाव माना जा रहा है। इससे न केवल किसानों को सस्ती और विश्वसनीय बिजली मिलेगी, बल्कि राज्य की बिजली प्रणाली में दक्षता और पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

सरकार इसे किसानों की आय बढ़ाने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक मील का पत्थर मान रही है।

राज्य सरकार ने राज्य के कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और किसानों को बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा एग्री डिस्कॉम बनाने का निर्णय लिया है।

बड़े स्तर पर किया जाएगा संसाधनों का बंटवारा

159 बिजली खरीद समझौते (पीपीए) तीनों बिजली वितरण कंपनियों में बांटे जाएंगे
सस्ती बिजली पहले कृषि डिस्कॉम को दी जाएगी
सौर योजनाएं (पीएम-कुसुम) का काम भी इसी कंपनी को आवंटित होगा तीसरी बिजली कंपनी का ढांचा

तीसरी बिजली कंपनी का कैसे होगा निर्माण

करीब 3,100 से 3,600 कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी
इनमें इंजीनियर, ओएंडएम स्टाफ और प्रशासनिक कर्मी शामिल
कर्मचारियों को मौजूदा बिजली कंपनियों से ट्रांसफर किया जाएगा
प्रमोशन के अवसर देकर ट्रांसफर को प्रोत्साहित किया जाएगा संपत्ति और देनदारियों का ट्रांसफर
कृषि श्रेणी से जुड़े 166.82 करोड़ रुपये के बकाया नई तीसरी बिजली कंपनी में ट्रांसफर होंगे
करीब 5,427 करोड़ रुपये की कुल देनदारियां भी हस्तांतरित होंगी
11 केवी फीडर, ट्रांसफार्मर और लाइनें भी नए निगम को दी जाएंगी

सरकार ने लक्ष्य रखा है कि सभी तैयारियां पूरी कर 15 अगस्त 2026 से हरियाणा एग्री डिस्कॉम काम शुरू कर दे

हरियाणा एग्री डिस्कॉम किसे करेगा काम

कृषि उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति
नए कनेक्शन जारी करना
11 केवी फीडर, ट्रांसफार्मर व लाइन का संचालन व रखरखाव
मीटरिंग, बिलिंग और राजस्व वसूली
शिकायत निवारण और गुणवत्ता सुनिश्चित करना
पहले से मौजूद दोनों बिजली कंपनियां 33/11 केवी सबस्टेशन तक बिजली आपूर्ति और अपस्ट्रीम नेटवर्क संभालेंगे

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...