Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
उन्होंने बताया कि किसान पीएम किसान पोर्टल, ई-मित्र या सीएससी पर, पीएम किसान जीओआई मोबाईल एप्प के माध्यम से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। गौतम ने बताया कि 30 सितम्बर, 2023 तक ई-केवाईसी का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना में शेष किसानों को जागरूक कर ई- केवाईसी कार्य पूर्ण करवाए जाने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य हेतु ग्राम स्तर पर कार्यरत विभिन्न विभाग जैसे ग्राम सहकारी समिति, आंगनवाडी, किसान क्रय विक्रय समिति आदि से सहयोग लिया जा सकता है ताकि इसके अभाव में कोई भी लाभार्थी लाभ से वंचित ना रह सके।
