Archive Notice: This article was originally published on 24 जुलाई 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

उन्होंने बताया कि जिले में मौसम खरीफ 2023 के लिए पटवार स्तर पर बीदासर, सुजानगढ़, रतनगढ़ एवं तारानगर तहसील के लिए मूंग, मूंगफली, ग्वार, मोठ व बाजरा, भानीपुरा तहसील के लिए कपास, मूंग, मूंगफली, ग्वार, मोठ व बाजरा, चूरू तहसील के लिए मूंग, ग्वार, मोठ व बाजरा, राजगढ़ तहसील के लिए चंवला, मूंग, ग्वार व बाजरा, रतनगढ़ तहसील के लिए मूंग, मूंगफली, ग्वार, मोठ व बाजरा, सरदारशहर तहसील के लिए कपास, मूंग, मूंगफली, ग्वार, मोठ व बाजरा, सिद्धमुख तहसील के लिए मूंग, ग्वार व बाजरा को अधिसूचित किया गया है। तहसील स्तर पर बीदासर, भानीपुरा, सुजानगढ़, सरदारशहर एवं रतनगढ़ तहसील के लिए तिल, चूरू के लिए चंवला व तिल, राजगढ़ के लिए कपास व मोठ एवं सिद्धमुख के लिए मोठ फसलें अधिसूचित की गई है।

संयुक्त निदेशक अजीत सिंह ने बताया कि कृषकाें द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसलों का बीमा करवाया जाना पूर्णतया स्वैच्छिक है। ऋणी कृषकाें का बीमा वित्तीय संस्थाओं द्वारा तथा गैर-ऋणी कृषकों का फसल बीमा बैंक, सीएससी व डाकघर के माध्यम से 31 जुलाई 2023 तक किए जाने का प्रावधान किया गया है। मौसम खरीफ 2023 में ऋणी कृषकों द्वारा बीमित फसलों में परिवर्तन की सूचना वित्तीय संस्थान को देने हेतु अंतिम तिथि 29 जुलाई, 2023 निर्धारित की गई है। उन्होंने जिले के किसानों से योजना में अधिक से अधिक फसल का बीमा करवाने की अपील की है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...