Archive Notice: This article was originally published on 14 जुलाई 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चूरू, कृषि उन्नति योजना के कृषि विस्तार पर उपमिशन आत्मा योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 में राज्य, जिला एवं पंचायत समिति स्तर पर विभिन्न कृषि उद्यमों के श्रेष्ठ कृषकों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। उप निदेशक कृषि एवं पदे्न परियोजना निदेशक (आत्मा) दीपक कपिला ने बताया कि इस वर्ष आत्मा कृषक पुरस्कार हेतु प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर 5 कृषकों का चयन कर अलग-अलग गतिविधियों हेतु किया जायेगा। चूरू जिले हेतु कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन-डेयरी, जैविक खेती एवं नवाचारी खेती इन पांच उद्यमों का चयन किया गया है। प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर कुल 5 कृषकों का चयन प्रत्येक गतिविधिवार किया जायेगा। पंचायत समिति स्तर पर चयनित कृषकों मे से सर्वश्रेष्ठ कृषकों को (प्रत्येक गतिविधि हेतु 2 सर्वश्रेष्ठ कृषक) को जिला स्तर पर चयनित किया जायेगा तथा प्रदेश के समस्त जिलो से चयनित कृषकों मे से राज्य स्तर पर 10 सर्वश्रेष्ठ कृषकों का (प्रथम एवं द्वितीय स्तर पर 5-5 कुल 10) चयन होगा। पंचायत समिति स्तर हेतु प्रति कृषक प्रति गतिविधि 10,000 रुपए एवं जिला स्तर पर प्रत्येक गतिविधिवार दो-दो कृषकों का चयन करते हुये राशि 25,000 रुपए प्रति कृषक एवं राज्य स्तर पर राशि 50,000 रुपए का प्रावधान किया गया है। पूर्व में जिन कृषकों को किसी भी स्तर पर पुरस्कार मिल गया है, वे दुबारा पात्र नहीं होंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...