Archive Notice: This article was originally published on 8 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

पिछले 24 घंटों में राजस्थान का मौसम Weather Update

जानकारी के लिए बता दे की पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.5 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान नागौर में 6.7 डिग्री दर्ज़ किया गया.

शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रही, लेकिन सुबह और रात में ठंड बढ़ गई. मौसम विभाग के मुताबिक, पहले सप्ताह के दौरान राज्य के दक्षिणी और पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक नीचे रहने की संभावना है.

20 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क Weather Update

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि अब राज्य में बारिश की संभावना खत्म हो गई है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का असर लगातार बढ़ेगा. साथ ही, कई जिलों में कोहरे का प्रभाव भी धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 8 से 20 नवम्बर तक शुष्क मौसम की संभावना जताई है. आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा दोनों बढ़ सकते हैं.

राजस्थान के जिलों में तापमान Weather Update

जानकारी के लिए बता दे कि बीते दिन प्रदेश में तापमान चूरू में 29.8 डिग्री और श्रीगंगानगर में 29.1 डिग्री, पिलानी में 30.5 डिग्री, सीकर में 27.0 डिग्री, कोटा में 28.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.3 डिग्री, बाड़मेर में 34.1 डिग्री, जैसलमेर में 33.3 डिग्री, नागौर में 29.1 डिग्री, जालौर में 30.6 डिग्री, सिरोही में 29.7 डिग्री, अजमेर में 28.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 28.5 डिग्री, अलवर में 28.0 डिग्री, जयपुर में 29.3 डिग्री, जोधपुर में 30.6 डिग्री, बीकानेर में 30.8 डिग्री, करौली में 27.9 डिग्री, दौसा में 28.8 डिग्री और झुंझुनूं में 24.6 डिग्री दर्ज किया गया.

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...