Archive Notice: This article was originally published on 14 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Farmer News : हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में 1 अप्रेल से प्रेदश में गेहूं की खरीद शरू होने वाली है। वहीँ प्रदेश के किसानों को सरकार ने एक और तोहफा दिया है जिसके तहद गेहूं के समर्थन मूल्य में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। कुछ किसान सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में वृद्धि से काफी ख़ुशी देखने को मिल रही हैं।

गेहूं की पैदावार में कमी

किसानों का कहना है कि फसल पर श्रम बढ़ रहा है और मार्च महीने की शुरुआत में तापमान में काफी वृद्धि हुई है, जिससे गेहूं की फसल की उपज में काफी कमी आएगी। उनका कहना है कि रात में तापमान गिरता है और दिन में काफी बढ़ जाता है, जिससे फसल में बीमारी होने की संभावना रहती है। किसानों का कहना है कि बढ़ते तापमान के कारण गेहूं की फसल में अनाज पूरी तरह से नहीं उग पाएगा और जहां 20 से 22 क्विंटल गेहूं प्रति एकड़ की फसल थी, अब यह 12 से 15 क्विंटल के बीच रह सकती है।

बारिश को लेकर किसान चिंतित

वहीं, कुछ किसानों का कहना है कि सरकार ने जो समर्थन मूल्य बढ़ाया है, वह ठीक है, लेकिन जब तक फसल पककर बेची नहीं जाती, तब तक चिंता बनी रहती है क्योंकि आने वाले समय में बारिश होने की भी संभावना है, जिस पर किसानों का कहना है कि बारिश से गेहूं की फसल को फायदा होगा। यदि अभी बारिश होती है, लेकिन एक सप्ताह के बाद गिरती है, तो नुकसान हो सकता है। अगर बारिश होती है तो बहुत नुकसान होगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...