Archive Notice: This article was originally published on 4 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि आज यानी मंगलवार से मौसम दोबारा से सक्रिय होने वाला है, जिससे हरियाणा के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर और उत्तर पश्चिमी विभोक्ष के चलते ठंडी हवाएं चलेंगी और बारिश होने की संभावना है।

5 डिर्ग्री तक गिरेगा हरियाणा में तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश होने से तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं अधिकतम तापमान 25-30 डिग्री के बीच रह सकता है। IMD ने अपने नए अपडेट में बताया है कि उत्तर और उत्तर पश्चिमी विभोक्ष के सक्रिय होने से हरियाणा में बादल छाए रहने की संभावना है और बारिश भी हो सकती है.

राजस्थान में बदला मौसम

राजस्थान में अचानक दोपहर बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया है। वहीं IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि सिरोही, जोधपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, सवाईमाधोपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सीकर,पाली, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अजमेर, राजसमंद, नागौर, बारां, जयपुर, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बार‍िश का येलो अलर्ट है. कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बार‍िश होने की संभावना है.

5 नवंबर तक बारिश की संभावना Weather Alert

IMD के नए अपडेट के अनुसार, 5 नवंबर तक बारिश होने की संभावना है. वहीँ तेज हवाओं से फसलों कि बुवाई को नुकशान हो सकता है इसलिए किसानों से भी सावधान रहने कि अपील कि जा रही है. किसानों को नमी लाभ तो मिल रही है, लेकिन अधिक वर्षा से बीज सड़ने का खतरा है

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...