Archive Notice: This article was originally published on 22 जुलाई 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चूरू, राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की ओर से राज्य के वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क तीर्थयात्रा के लिए शुरू की गई वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की लॉटरी शुक्रवार को निकाली गई। जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने कम्प्यूटर के जरिए लॉटरी निकाली। इस दौरान एसपी दिगंत आनंद, सीईओ रामनिवास जाट, देवस्थान निरीक्षक सोनिया रंगा, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक कृष्ण कुमार, एडिशनल सीएमएचओ डॉ बीएल सर्वा आदि मौजूद रहे।

देवस्थान निरीक्षक सोनिया रंगा ने बताया कि रेल मार्ग से यात्रा करने वाले 537 यात्रियों तथा हवाई यात्रा करने वाले 60 लोगों की लॉटरी निकाली गई। मुख्य सूची के बराबर ही प्रतीक्षा सूची भी निकाली गई। रेल के जरिए रामेश्वम-मदूरई, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी-सोमनाथ, वैष्णोदेवी- अमृतसर, प्रयागराज- वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, सम्मेद शिखर- पावापुरी, उज्जैन -ओंकारेश्वर, गंगासागर (कोलकता), कामाख्या (गुवाहटी), हरिद्वार- ऋषिकेश, बिहार-शरीफ, बेलनकानी चर्च (तमिलनाडू) तथा हवाई जहाज के जरिए पशुपतिनाथ- कांठमांडू (नेपाल) की यात्रा करवाई जाएगी। यदि आवेदक की आयु 70 वर्ष से अधिक है तथा जीवनसाथी के साथ यात्रा नहीं कर रहा है तो वह अन्य व्यक्ति को सहायक के रूप में ले जा सकता है। यदि आवेदक व उसके जीवनसाथी (दोनो) की आयु 75 वर्ष से अधिक है तो उन्हें एक सहायक ले जाने हेतु आयुक्त देवस्थान विभाग द्वारा अनुमत किया जा सकेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...