Archive Notice: This article was originally published on 15 अप्रैल 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] हरियाणा के राष्ट्रीय खाप प्रधान चौधरी टेकराम कंडेला अपनी टीम के साथ सीकर जिले के दांता कस्बे मे पद्मश्री सुंडाराम वर्मा के फार्म हाउस पर मिलने पहुँचे । फार्म हाउस पहुँचने पर चौधरी टेकराम कंडेला और उनकी पूरी टीम का फूल माला ओर किसान का प्रतीक हल देकर जोरदार स्वागत किया गया । सर्व राष्ट्रीय संयोजक जन कल्याण मंच के अध्यक्ष किसान नेता चौधरी टेकराम कंडेला के साथ जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीरा धलमवाला, हरियाणा किसान यूनियन के प्रधान हज़ूरा सिंह, जन कल्याण के उप प्रधान आभेराम कंडेला, नरेश रेड़ू हरियाणा जन कल्याण के महासचिव डॉ.बलराज, युवा जन कल्याण के महासचिव मंदीप रेडू व जन कल्याण के प्रेस प्रवक्ता अमन धीमान भी पहुँचे । वहाँ पर उन्होंने बाग़वानी खेती की पूरी जानकारी प्राप्त की ओर कंडेला ने कहा जीरो बजट खेती को अपनाये ओर बाग़वानी खेती की तरफ़ ध्यान दे श्री कंडेला ने केंद्र सरकार से माँग की, कि इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाए । कंडेला ने पद्मश्री सुंडाराम वर्मा , बाज्यावास सरपंच चंदा धायल , समाजसेवी भंवर लाल चेजारा , ब्लॉक कांग्रेस दांतारामगढ़ के पूर्व अध्यक्ष भोपाल सिंह राड़ , पूर्व उपसरपंच श्रीरामदास स्वामी , तेजा सेना के सुनील हिंडाला , प्रवीण बगड़िया , युवा कॉंग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राजेन्द्र कुमावत सहित अन्य कस्बेवासियों को मई में हरियाणा आने का निमंत्रण दिया ।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...