Archive Notice: This article was originally published on 16 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

राजस्थान के तापमान में बड़ी गिरावट

बता दे की राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 5.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इस बार नवंबर की सर्दी ने प‍िछले साल की ठंड का र‍िकॉर्ड तोड़ द‍िया. पहाड़ों से आने वाली ठंड हवाओं की वजह से गलन बढ़ गई है. कई जिलों में शीतलहर का असर जारी है. कोहरे की वजह से सुबह शाम विजिबलिटी काफी कम देखने को मिल रही है. वहीँ दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा लगभग 21 से 54 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी.Rajasthan Weather Update

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

IMD के नए अपडेट के अनुसार बता दे कि 20 नंवबर से मौसम में बदलाव होगा जिससे बार‍िश की संभावना है. राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है. दूसरे सप्‍ताह 21 नंवबर से 27 नंवबर तक बारिश हो सकती है. दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की सम्भावना है.

प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके कि ठंढ

दक्षिण-पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे रहने की संभावना है। वहीँ राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने और . दूसरे सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है.Rajasthan Weather Update

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...