Archive Notice: This article was originally published on 6 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

मंडी में प्याज का भाव Onion Price

जानकारी के लिए बता दे की अलवर मंडी में प्याज की आवक शुरू हो चुकी है, लेकिन इस साल भाव बेहद कम हैं. राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के किसान अपनी प्याज मंडी में लाते हैं, लेकिन आढ़ती केवल ढाई रुपए प्रति किलो के हिसाब से मूल्य तय कर रहे हैं. इस वजह से किसान मजबूरी में अपनी फसल सड़क या नदी में फेंकने को मजबूर हो रहे हैं.

नहीं पूरी हो रही लागत Onion Price

जानकारी के लिए बता दे की एक बीघा में करीब 50,000 रुपए खर्च आता है, लेकिन इस साल किसान अपनी लागत भी नहीं निकाल पा रहे. एक कट्टे (40 किलो) प्याज का भाव केवल 100 रुपए है, यानी लगभग ढाई रुपए प्रति किलो.

किसानों ने बताया कि वे ब्याज पर कर्जा लेकर फसल उगाते हैं और फसल बेचने के बाद घर के खर्च व बच्चों की शादी आदि के लिए पैसा निकालते हैं. इस बार उनकी मेहनत का पैसा भी वापस नहीं मिल रहा.

धरातल पर पिछले कई दिनों से किसान रोने को मजबूर है जहाँ राजस्थान के प्याज किसान अपनी मेहनत और पैदावार के बावजूद उचित मूल्य न मिलने की वजह से बेहद परेशान हैं. उनकी मदद और सरकारी ध्यान इस समय अत्यंत जरूरी है. निर्यात खोलना और मंडी में उचित मूल्य सुनिश्चित करना होगा जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके और उन्हें अपनी मेहनत का फल मिल सके।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...