Archive Notice: This article was originally published on 25 मार्च 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rajasthan MSP News: राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बट दे कि राज्य में आज से एमएसपी पर खरीद शुरू हो जाएगी। राजफेड किसानों से चना, सरसों की खरीद करेगा।

सरसों का एमएसपी 6,200 रुपये प्रति क्विंटल और चना का एमएसपी 5,875 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।

जिन किसानों ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है, वे अब निर्धारित केंद्रों पर अपनी उपज बेच सकेंगे।

इ केंद्र सरकार पहले ही समर्थन मूल्य की घोषणा कर चुकी है ताकि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल सके।

सरसों का एमएसपी 6,200 रुपये प्रति क्विंटल और चने का एमएसपी 5,875 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।

राज्य में इस सीजन में 13.78 लाख मीट्रिक टन सरसों और 5.53 लाख मीट्रिक टन चना की खरीद की सीमा तय की गई है।

22 जिलों में खरीदा जाएगा अनाज

खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सहकारिता विभाग ने राजफेड के माध्यम से विभिन्न खरीद केंद्र स्थापित किए हैं।

राज्य के चार प्रमुख क्षेत्रीय कार्यालयों कोटा, अजमेर, भरतपुर और श्रीगंगानगर में आज से खरीद शुरू हो गई है।

अजमेर, जोधपुर, बीकानेर और कोटा क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 19 जिलों में एनसीसीएफ के माध्यम से खरीद की जा रही है,

जबकि नेफेड जयपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर और भरतपुर क्षेत्रीय कार्यालय के 22 जिलों में खरीद को संभाल रहा है।

अन्य जिलों में यह प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी।

पंजीकरण प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है।

इच्छुक किसान क्यू आर कोड स्कैन करके या ई-मित्र केंद्र के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

खरीद प्रक्रिया आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से पूरी की जाएगी।

केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार, एमएसपी पर यह खरीद 60 दिनों की अवधि में पूरी हो जाएगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...