Archive Notice: This article was originally published on 8 अगस्त 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनू, श्री राणी सती रोड स्थित लावरेश्वर महादेव शिव मंदिर में श्रावण मास के अन्तिम सोमवार को प्रात:10 बजे देवस्थान विभाग की ओर से रुद्राभिषेक का आयोजन करवाया गया जिसमें लावरेश्वर महादेव शिव मंदिर ट्रस्ट की और से मुख्य यजमान सीए प्रशांत तुलस्यान एवं नेहा तुलस्यान ने आचार्य पंडित सर्वेश जी दीक्षित, पंडित उमेश दीक्षित, पंडित राजेश पांडे, पंडित पंकज महंमिया एवं पंडित पुनीत पुरोहित के सानिध्य में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना संपन्न करवाई। देवस्थान विभाग से सुरेंद्र पूनिया, शशि प्रकाश शर्मा, दिनेश खत्री, मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कोषाध्यक्ष सुरेश पंसारी, परमेश्वर हलवाई, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, श्रीकान्त पंसारी, राकेश तुलस्यान, अंजनि जालान, श्रीगोपाल हलवाई, भाजपा नेता विशंभर पूनिया एवं महेश बसावतिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जप उपस्थित थे। जानकारी देते हुए मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं अध्यक्ष इंद्र कुमार मोदी, ट्रस्टी एवं सचिव रमेश अग्रवाल एवं ट्रस्टी एवं कोषाध्यक्ष सुरेश पंसारी ने बताया कि लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी आगन्तुको का स्वागत दुपट्टा ओढाकर किया गया एवं रुद्राभिषेक संपन्न पर महाआरती के पश्चात सभी शिव भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया। विदित है कि विगत कुछ वर्षो से प्रदेश में सभी जिलो के शिव मन्दिरों में देवस्थान विभाग की ओर से रुद्राभिषेक का आयोजन प्रदेश की खुशहॉली के लिए करवाया जा रहा है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...