Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
1800 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि पीएम कुसुम कंपोनेंट योजना ‘ए’ के तहत क्षेत्र में 1800 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगाया जा रहा है, जिससे सालाना करीब 28 लाख यूनिट बिजली मिलेगी। बिजली पर होने वाला खर्च घटेगा साथ सही साथ रात के समय जब किसान सर्दियों में पानी लगाते है तो उन्हें काफी संसाईओं का सामना करना पड़ता है उस से भी छुटकारा मिलेगा। क्योंकि अभी किसानों के लिए बिजली सप्लाई सुबह शाम के हिसाब से चलती है।
उद्देश्य किसानों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना
जानकारी के लिए बता दे कि सोलर पावर प्लांट जयपुर की सपना ट्रेडिंग कंपनी द्वारा स्थापित किया जा रहा है। कंपनी के प्रबंधक ने बारे में कई अहम जानकारी दी है। वहीँ उन्होंने मुख्य उद्देश्य किसानों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। किसानों की बिजली पर निर्भरता मजबूत होगी और डीजल या अन्य महंगे विकल्पों पर होने वाला खर्च भी कम होगा।
