Archive Notice: This article was originally published on 28 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

हम आपको जीरे की खेती के बारे में बताएंगे। मार्केट में इसे भूरा सोना (Brown Gold ) भी कहा जाता है। आप इसकी खेती करके कम समय में अमीर बन सकते हैं और सबसे बड़ी बात है कि इसकी फसल 100 से 120 दिनों में तैयार हो जाती है।

मुनाफे की खेती है जीरा

जीरे की खेती करके आप कम समय में मालामाल बन सकते हैं। आप अगर जीरा की बेहतर क्वालिटी अपने खेतों में लगाना चाहते हैं तो आपको गुजरात जीरा-4(GC-4) किस्म का चयन कर सकते हैं।

क्या है इस किस्म की खासियत?

इस किस्म के जीरे में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है और इसमें उखठा और झुलसा रोग लगने का खतरा भी नहीं होता। इसका दाना गहरा बड़ा होता है और चमकदार भी होता है। कृष्ण प्रति हेक्टेयर 7 से 9 क्विंटल तक का उत्पादन दे सकता है। इसके साथ ही आप चाहे तो अपने खेत में RZ-209 और RZ-223 किस्म के जीरे को भी अपनी खेत में लगा सकते हैं।

बरतना होगा यह सावधानी

जीरा को नाजुक फसल कहा जाता है और इसमें ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती बल्कि हल्की सिंचाई से भी इसकी खेती हो सकती है। फूल आते समय पानी देने से बचना होगा इसके साथ ही आपको मौसम पर भी ध्यान रखना होगा।

लाखों रुपए की होगी कमाई

मात्र 100 से 110 दिनों में आप इसकी खेती कर सकते हैं और ₹100000 से अधिक का मुनाफा कमा सकते हैं। 1 एकड़ में 1 लाख और 5 एकड़ में 5 लाख तक की कमाई कर सकते हैं। जीरे की खेती में मौसम का रिस्क होता है इसलिए आपको फसल बीमा करा लेना चाहिए।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...