Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Haryana Weather Forecast: हरियाणा में बीते कल से नौतपे की शरुवात हो चुकी है। इस दौरान तापमान में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी साथ ही फर्मी भी रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।
बता दे की नौ दिनों के लिए तापमान में वृद्धि की चेतावनी के बिच राहत भरी खबर ये आ रही है की बैक टू बैक हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगें.
जिससे बारिश के आसार बनेगें, प्रदेश में 29 मई से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
हरियाणा में इस बार नौतपे की शरुवात गर्मी के साथ साथ बारिश के साथ हुई। बता दे की हरियाणा के कई ीालकों में 25 मई को बारिश हुई जिससे हल्की राहत मिली है।
इस दौरान सिरसा राज्य का सबसे गर्म स्थान था। यहां का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, 25 से 28 मई तक लगातार गर्मी अधिक रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने भीषण लू का ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है।
आईएमडी के अनुसार, 28 तारीख को भी कुछ स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा में 29 मई तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहता है और बीच में गर्म दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की संभावना है, जिससे दिन का तापमान और गर्मी बढ़ने की संभावना है।
29 मई को, एक पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ियों की ओर बढ़ने और राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनाने की संभावना है।
इसके प्रभाव से 29 मई से 1 जून की रात के दौरान हरियाणा राज्य के अधिकांश स्थानों पर धूल भरी आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
आज के लिए इन जिलों में अलर्ट
येलो अलर्टः पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर।
ऑरेंज अलर्टः सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात।
