Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बता दे की जहां एक तरफ आंधी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही तो किसानों को भी फसल की बुआई में बड़ा लाभ मिलने वाला है ।
बता दे की पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के 16 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है।
इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
अगले 3 दिन मौसम रहेगा परिवर्तनशील
उमस भरी गर्मी से राहत पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।
आज 16 जिलों में अलर्ट
इन 16 जिलों में हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, भिवानी, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर शामिल हैं।
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बारिश धान के पौधे लगाने वाले किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
हालांकि, तेज आंधी को देखते हुए, खेतों में सिंचाई और प्रबंधन को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
