Archive Notice: This article was originally published on 29 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर, भारत सरकार द्वारा रबी विपणन सीजन 2026-27 हेतु
गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2585 प्रति क्विंटल
घोषित किया गया है।

राज्य के किसान अपनी गेहूँ की उपज
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विक्रय करने के लिए
1 फरवरी 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे।

 कहां और कैसे होगा पंजीकरण

किसान

  • स्वयं

  • या ई-मित्र केंद्र के माध्यम से

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की वेबसाइट
 food.rajasthan.gov.in
पर उपलब्ध
‘गेहूँ खरीद हेतु किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल’
से पंजीकरण कर सकेंगे।

 ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 25 जून 2026

 जन आधार कार्ड अनिवार्य

पंजीकरण के लिए

  • अद्यतन जन आधार कार्ड होना अनिवार्य

  • भुगतान जन आधार से जुड़े बैंक खाते में किया जाएगा

 किसान जिस बैंक खाते में भुगतान चाहता है,
उसे जन आधार से लिंक करवाना आवश्यक है।

 SMS से मिलेगी खरीद की जानकारी

पंजीकरण के बाद

  • गेहूँ खरीद से संबंधित
    समस्त सूचनाएं SMS के माध्यम से

  • किसान के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर
    समय-समय पर भेजी जाएंगी।

 समस्या होने पर यहां करें संपर्क

किसान पंजीकरण व खरीद संबंधी जानकारी के लिए—

 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर: 14435
 समय: प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक
(केवल राजकीय कार्य दिवसों में)

 10 मार्च से शुरू होगी गेहूँ खरीद

राज्य में

  • 10 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक

  • न्यूनतम समर्थन मूल्य पर
    गेहूँ खरीद कार्य किया जाएगा

इसके लिए राजस्थान में

  • कुल 383 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं

  • क्रय केंद्रों की सूची
    food.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

 ये एजेंसियां करेंगी गेहूँ खरीद

रबी विपणन सीजन 2026-27 में
किसानों से गेहूँ खरीद का कार्य

  • भारतीय खाद्य निगम (FCI)

  • राजफेड

  • तिलम संघ

  • नाफेड

  • एनसीसीएफ

  • राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम

के माध्यम से किया जाएगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...