Archive Notice: This article was originally published on 9 अक्टूबर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

करवा चौथ के दिन आपको पूजा पाठ से जुड़े नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।धर्म शास्त्रों में करवा चौथ को लेकर कई नियम बनाए गए हैं जिसका व्रत के दौरान पालन करना अति आवश्यक है।

इस योग में नहीं करना चाहिए पूजा

सिद्धि योग के संयोग से करवा चौथ के व्रत का प्रभाव विशेष होगा। इस बार करवा चौथ के दिन व्यतिपात योग बनने वाला है। यह योग बेहद ही अशुभ प्रभाव वाला माना जाता है। 10 अक्टूबर को आप 5:42 p.m तक हर हाल में पूजा निपटा लें। चंद्रोदय कल के लिए सिर्फ चंद्र पूजन और जल्द ग्रहण का विधान ही बाकी रखें बाकी पूजा आप टाइम से कर ले।

करवा चौथ के दिन लाल रंग का है विशेष महत्व

करवा चौथ के दिन लाल रंग का विशेष महत्व देखने को मिलता है। इस दिन महिलाएं लाल रंग का कपड़ा पहनती है और सोलह सिंगार करती हैं। यह त्यौहार सुहागिन महिलाओं के लिए खास माना जाता है। इस दिन पूजा पाठ करने से पति की लंबी उम्र होती है।

करवा चौथ के दिन आपको काले रंग के ड्रेस से परहेज करना चाहिए। काले रंग का कपड़ा सनातन धर्म में काफी अशुभ माना जाता है। इस कपड़े को पहनने से भगवान नाराज होते हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...