Archive Notice: This article was originally published on 18 जनवरी 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

रतनगढ़, ( सुभाष प्रजापत ) भारतीय जनता पार्टी के राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत बुधवार को राजलदेसर जाते समय अल्प प्रवास पर रतनगढ़ विधायक कार्यालय पर रूकने पर क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार,दुपट्टा एवम साफा पहनाकर भव्य स्वागत एवम अभिनन्दन किया | इस दौरान राज्य सभा सांसद गहलोत ने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति नीति से चलते हुए संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया | राज्य सभा सांसद गहलोत ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार के कुशासन से हर वर्ग त्रस्त एवम परेशान है | राज्य सरकार के आपसी खिंचतान और अंतर्कलह से प्रदेश के विकास का पहिया ठप्प हो गया है | राज्य में हर दिन हत्या,लूटपाट,महिला अत्याचार एवम दलित उत्पीड़न की घटनाएँ आम हो गई है | कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से फ़ैल हो गई है | गहलोत ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा का कमल खिलने वाला है ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है | आमजन के बीच में रहते हुए लंबित सार्वजानिक कार्यों को पूरा करवाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी चाहिए | इस अवसर पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा,नेता प्रतिपक्ष लालचंद प्रजापत,संतोष तालनिया,स्वरूप सिंह,सुरेन्द्र सिंह, सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता एवम पदाधिकारी उपस्थित थे |

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...