Archive Notice: This article was originally published on 18 सितम्बर 2020.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

महिला थाने में नागालैंड की एक युवती ने दी रिपोर्ट

अलग-अलग समय अलग-अलग व्यक्तियों को तीन बार बेचने का आरोप

चुरू, [दीपक सैनी ] चुरू के महिला थाने में नागालैंड की एक युवती की खरीद-फरोख्त और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। युवती को राजस्थान में अलग-अलग समय अलग-अलग व्यक्तियों को तीन बार बेचा गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसका राजकीय भरतिया अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नागालैंड की युवती को नौकरी का झांसा देकर 16 अगस्त 2019 को किशोर जांगिड़ ने जयपुर बुला लिया और उसे जयपुर से अपने खेत में बने मकान में ले गया जहां उसके साथ अगस्त 2019 तक देह शोषण किया। इस दौरान उसके साथ आरोपी किशोर जांगिड़ शराब पीकर मारपीट भी करता था। अगस्त 2019 को किशोर जांगिड़ ने युवती को सुभाष जांगिड़ जो कि सीकर जिले का है उसे 1 लाख 30 हजार रुपए में बेच दिया। सुभाष जांगिड़ ने युवती को 6 अक्टूबर 2019 तक रखा। अक्टूबर 2019 को सुभाष ने युवती को रमेश नाम के व्यक्ति को बेच दिया। रमेश ने भी उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अब 17 अगस्त को आरोपी रमेश उसे फिर से बेचने की फिराक में था तो युवती किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर पुलिस तक पहुंची।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...