Archive Notice: This article was originally published on 26 मई 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

 कुनसीसर गांव में सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए भाजपा नेता विक्रम कोटवाद ने कहा कि खेल में हार-जीत का महत्त्व न समझकर खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान देवें। जिससे खिलाड़ी के खेल में निखार आ सके। कार्यक्रम में मदरसा बोर्ड के जिलाध्यक्ष अख्तर खान, सरपंच प्रतिनिधि गंगाराम कड़वासर, रामलाल बेनीवाल व एडवोकेट बालदास स्वामी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। आयोजक विनोद कुमार सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...