Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिले में नामांकन वृद्धि, अनामांकित एवं ड्रॉप आउट बालक-बालिकाओं को विद्यालयों से जोड़ने के लिए 19 जून से 3 जुलाई तक प्रवेशोत्सव कार्यक्रम अयोजित किया जायेगा। जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने के लिए विद्यालयों में आयोजित होने वाले शाला संगम एवं शिक्षा संगम कार्यक्रम में अभिभावकों एवं ग्रामवासियों को प्रोत्साहित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक में 10 प्रतिशत विद्यालयों के सर्वे का रैण्डम वेरिफिकेशन करवाया जायेगा तथा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आमजन में सरकारी विद्यालयों के प्रति रूझान पैदा किया जायेगा।
