Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिले में 21 जून को आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के सफल क्रियान्वयन हेतु को उपनिदेशक (आयुर्वेद) कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। उप निदेशक डॉ.अशोक शर्मा ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समारोह के सफल आयोजन हेतु सौंपे गये दायित्वों का कत्र्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करना सुनिश्चित करेंं। समारोह के नोडल ऑफिसर डॉ.कमल वशिष्ठ ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने ब्लॉक में समारोह आयोजन के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा ब्लॉक स्तर पर समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित करें। उन्होंने बताया कि स्थानीय राज योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र में नियमित योग कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है तथा चूरू शहर में योगाचार्य डॉ.मनोज शर्मा द्वारा योग शिविरों का संचालन किया जा रहा है। बैठक में जिले के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।
