Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
कलेक्ट्रेट पर चुरु जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भंवर लाल पुजारी की अध्यक्षता में विश्वासघात दिवस के रूप धरने का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भंवर लाल पुजारी ने भाजपा सरकार के चार साल में जनता से किये गए विश्वासघात पर बोलते हुए कहा कि भाजपा की गलत नीतियों, जनविरोधी नीतियों से आम आदमी खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। पेट्रोल, डीजल की रोज बढ़ती कीमतों से गरीब, कमजोर, माध्यम वर्ग का जीना मुश्किल हो रहा हैं। महंगाई से महिलाओं की रसोई का बजट गड़बड़ा गया हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हमीदा बेगम ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को जनविरोधी सरकार बताया ओर कहा कि भाजपा ने वोट लेने के लिए जनता को झूठे प्रलोभन दिए, आमजन इस जनविरोधी सरकार की नीतियों से परेशान हैं, समाज का हर तबका महिला, दलित, बेरोजगार, किसान, अल्पसंख्यक सभी इस सरकार से परेशान व निराश हैं।
