Archive Notice: This article was originally published on 10 मई 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

जिले में 30 जून तक संचालित राजस्व लोक अदालत  न्याय आपके द्वार अभियान के तहत बुधवार को 6 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित शिविरों में कुल 737 राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही समाधान कर ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। अभियान के नोडल ऑफिसर (एडीएम) राकेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत इन्द्रपुरा, भरपालसर, मलसीसर, चाड़वास, भगेला एवं हड़ियाल में आयोजित शिविरों में 158 नामान्तरकरण, 82 खाता दुरूस्ती, 26 खाता विभाजन, 4 खातेदारी घोषणा, 4 इजराय, एक सीमाज्ञान, 2 समीज्ञान के आवेदन, 206 राजस्व नकलें जारी करने सहित 254 अन्य राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे शिविरों में उपस्थित होकर लम्बित राजस्व प्रकरणों सहित आवश्यक सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का मौके पर ही समाधान करवाकर लाभान्वित हाें। 
 नोडल ऑफिसर राकेश कुमार ने बताया कि न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत अड़सीसर (सरदारशहर)
,
टिडियासर (रतनगढ) एवं ढिगारला (राजगढ) में राजस्व शिविर आयोजित होंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...