Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
स्थानीय डाक बंगले में चाचा नेहरू के नाम से प्रसिद्ध जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के बैनर तले आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पूर्व शहर ब्लाक अध्यक्ष लालचंद सैनी ने की। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सदस्य रियाजत खान ने नेहरू को दूरदृष्टि की सराहना की व पंचशील के सिद्धान्त को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलवाई व देश को पंचवर्षीय योजना के माध्यम से आगे बढ़ाया। इसी प्रकार मंडेलिया हाउस स्थित कांग्रेस कार्यालय में चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अबरार खान की अध्यक्षता में भावपूर्ण श्रदाजंली अर्पित की गयी।
