Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
डॉ खान ने बताया कि विधि कॉलेज के प्राचार्य ने “पुस्तक दान महादान की अवधारणा के साथ” उनको पुस्तकों के दान हेतु प्रेरित किया। विधि महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष दिव्यांश भावसिंहका ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर उनके पुत्रों चंगेज़ खान एवं एडवोकेट नासिर खान सहित एडवोकेट महेश प्रताप सिंह, एडवोकेट संजय भाटी ने भी विचार व्यक्त किये। सहायक आचार्य धीरज कुमार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन सहायक आचार्य डॉ श्रीराम सैनी ने किया। इस दौरान एडवोकेट मोहम्मद अली, लोहिया कॉलेज के मो जावेद खान, मुकेश मीना, आशीष शर्मा, सुमित डाबी, लालचंद चाहर, महासचिव अनीस खान, हेमन्त सैनी, साजिद खान, अरबाज खान, सहित कॉलेज के विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
