Archive Notice: This article was originally published on 8 अप्रैल 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

 पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ के 19 अप्रैल को जन्म दिन के दिन भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता चूरू जायेगें और संकल्प रैली में भाग लेगें। उक्त उद्बोधन पालिका वित्त समिति अध्यक्ष राकेश जांगीड़ ने चौधरी अतिथि भवन में मंत्री राठौड़ के जन्मदिन की तैयारी बैठक में कही । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वासुदेव चावला ने कहा कि हमें इस संकल्प रैली के माध्यम से संकल्प लेना है कि पूरा भारत कांग्रेस विहीन करना है जिसकी शुरूआत आप अपने वार्ड से करेगें और यह सिलसिला केन्द्र तक चलेगा । इस अवसर पर जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि पिछले चार वर्षो में जो विकास कार्य भाजपा ने करवाया है वो कांग्रेस ने पिछले 60 सालो में भी नहीं करवाये। भाजपा का साथ देने का मतलब ही सच्चाई का साथ देना है और आने वाले समय में हमें भाजपा के पक्ष में मजबूत जनाधार खड़ा करना है। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष महावीर पूनीयां ने आह्वान करते हुए कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ के जन्मदिन 19 अप्रैल को चूरू में चूरू चौपाटी में आयोजित संकल्प रैली में भाग लेना है ।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...