Archive Notice: This article was originally published on 21 मार्च 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

पुलिस थाना परिसर में हुई सीएलजी की बैठक

आयोजन को शांतिपूर्ण बनाने का किया आह्वान

एसडीएम, तहसीलदार व सीआई भी रहे मौजूद

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] हिंदू नववर्ष के अवसर पर बुधवार को शहर के सनातनी बंधुओं द्वारा भगवा रैली का आयोजन किया जाएगा। भगवा रैली मंगलवार की शाम तीन बजे रघुनाथ स्कूल के खेल मैदान से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्रीतालवाले बालाजी मंदिर पहुंचेगी। भगवा रैली की तैयारियों को लेकर शहर के सैकड़ों युवा पिछले 10 दिनों से जुटे हुए हैं। कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आयोजन को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी काफी सजग है। मंगलवार की शाम एसपी राजेश कुमार मीणा ने रैली के रूट का निरीक्षण किया। वहीं मंगलवार देर शाम पुलिस थाना में भी सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम डॉ अभिलाषा, तहसीलदार बजरंगलाल, सीआई सुभाष बिजारणियां सहित सीएलजी मेंबर उपस्थित थे। इस दौरान आयोजन को सौहार्द वातावरण व शांतिपूर्ण तरीके से संपादित करने का आह्वान किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...