Archive Notice: This article was originally published on 13 फ़रवरी 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चूरू, जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत बजट में जिले के लिए हुई घोषणाओं के शीघ्र क्रियान्वयन तथा सरकार की ओर से संचालित फ्लैगशिप योजनाओं एवं अन्य महत्त्वपूर्ण योजनाओं की बारीकी से मॉनीटरिंग करने के निर्र्देेश दिए। जिला कलक्टर सिहाग ने जिले में राजगढ़ में एथलेटिक्स एकेडमी, तारानगर में कृषि महाविद्याालय, सरदारशहर में खेल स्टेडियम, जैतासर में अनूसूचित जाति छात्रावास, चूरू में अल्पसंख्यक छात्रावास, सातड़ा में सहायक अभियंता कार्यालय सहित चिकित्सा, शिक्षा, सड़क परिवहन, औधोगिक विकास सहित मूलभूत सुविधाओं के संबंधित समस्त बजट घोषणाओं में भूमि आवंटन, संसाधन उपलब्धता सहित आवश्यक कार्यवाही कर त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने इस दौरान मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना, इंदिरा शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, आई एम शक्ति उड़ान योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना सहित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करते हुए तेजी से क्रियान्वयन के निर्देश दिए। सिहाग ने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की चर्चा करते हुए कहा कि दो महीने से अधिक के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता देकर निस्तारण करें। प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें और यह कोशिश रहे कि लोगों की संतुष्टि का स्तर बेहतर हो। जिला कलक्टर ने विभिन्न बजट घोषणाओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि इनके समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

इस दौरान एडीएम लोकेश गौतम, सीइओ पीआर मीणा, डीओआईटी संयुक्त निदेशक मनोज गरवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवानंद, सीएमएचओ मनोज शर्मा, उद्योग महाप्रबंधक नानूराम गहनोलिया, सानिवि एसई शिशपाल सिंह, डिस्कॉम एसई वी आई परिहार, रोजगार विभाग की सहायक निदेशक वर्षा जानू, डीपीएम दुर्गा देवी ढाका, सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक भागचंद खारिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविंद ओला, महिला अधिकारिता विभाग के संजय महला, लोहिया कॉलेज के मधुसूदन प्रधान, जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा, अल्पसंख्यक विभाग के मो. नियाज सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...