Archive Notice: This article was originally published on 6 फ़रवरी 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

29 जनवरी को राजलदेसर थाना में दर्ज करवाई गई थी गुमशुदगी

कुए से बदबू आने पर लोगों की शिकायत पर पहुंची थी पुलिस

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रतनगढ़ के कस्बा राजलदेसर में 9 दिनों से लापता हुई युवती का शव 170 फुट गहरे कुए में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मामला राजलदेसर कस्बे में शक्ति मंदिर के पास का है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा एनडीआरएफ टीम की सहायता से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुए से बाहर निकाला गया। शव को राजलदेसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले के अनुसार राजलदेसर थाने में 29 जनवरी को एक गुमशुदगी दर्ज हुई थी, जिसमें परिजनों ने मोनिका उर्फ मोना स्वामी के लापता होने का उल्लेख किया था। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवती को तलाशने की कवायद शुरू कर दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उसके बाद राजलदेसर कस्बे में शक्ति मंदिर से उत्तर दिशा की ओर स्थित एक कुए से बदबू आने की शिकायत लोगों ने पुलिस को दर्ज करवाई। जिस पर थानाधिकारी रतनलाल मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तथा कुए में कैमरा डालकर सर्च किया गया। इस दौरान एक फुटैज से यह प्रमाणित हुआ कि कुए में एक शव है, लेकिन शिनाख्ती के लिए शव को कुए से बाहर निकालना पड़ेगा, जिस पर पुलिस ने एनडीआरएफ टीम की सहायता ली। सोमवार सुबह टीम राजलदेसर कस्बे में पहुंची तथा एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 170 फुट गहरे कुए से शव को बाहर निकालकर राजलदेसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने बताया कि युवती की मानसिक स्थित ठीक नहीं थी और उसका उपचार भी चल रहा था। इसी कारण वह घर से निकल गई थी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...