Archive Notice: This article was originally published on 16 जनवरी 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

जयपुर की प्रियंका चहर चौधरी अब बिग बॉस के बाद पहली फिल्म “बुरहान हीरो या विलेन” रिलीज़ हो रही है।

जयपुर, राजस्थान के जयपुर के रहने वाले संजय भट्ट और अंजु भट्ट अब राजस्थान वासियों की लिए नया ओ टी टी आप मास्क टीवी ले कर आये है जो पूरी तरह देसी है। जयपुर दूरदर्शन के और मध्यप्रदेश भोपाल दूरदर्शन के लिए पहले प्रायोजित कार्यक्रम गुदगुदी के ज़रिये फिर अनेक प्रादेशिक और डी डी नेशनल नेटवर्क के कई टॉप रेटेड प्राइम टाइम शोज़ के द्वारा नाम बना चुके हैं। पहली बार ओ टी टी चैनल का शीर्षक गीत – लिखकर गाकर कंपोज़ कर अंजु भट्ट ने बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है वह जयपुर में ही जन्मी पूरे राजस्थान की मेरिटोरियस स्टूडेंट, कॉलेज , यूनिवर्सिटी टॉपर रही हैं,महारानी कॉलेज जयपुर की छात्रसंघ अध्यक्ष रहीं अंजु एम.फिल. में भी प्रथम तथा नेट क्वालिफाइड हैं 25 वर्ष से मुंबई से अंजु एक कवयित्री , शायरी, डिबेट के रूप में सैकड़ों इनाम जीत चुकीं एक नाट्यशास्त्र और जर्मन भाषा की प्रशिक्षित भी हैं। वही मास्क टीवी पर 26 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली बॉलीवुड फिल्म “बुरहान हीरो या विलेन” की नायिका बिग बॉस के 16 लें सीजन में संभावित विजेता के रूप में धूम मचा रहीं प्रियंका चहर चौधरी भी जयपुर राजस्थान से ही हैं। प्रियंका चहर चौधरी की फिल्म “बुरहान हीरो या विलेन” में बुरहान की गर्लफ्रेंड के किरदार में नज़र आ आएगी। मास्क टीवी ओ टी टी जिस तरह युवा कलाकारों , युवा निर्देशकों को प्रोत्साहित कर रहा है,निकट भविष्य में राजस्थान की सरकार द्वारा यदि सकारात्मक पहल की जाएगी तो अपना स्टूडियो स्थापित कर युवाओं के रोज़गार और कला कौशल के निखार में अपनी भूमिका निर्वाह कर सकता है।

मानसी भट्ट के लेखन निर्देशन में बनी प्रोजेक्ट एंजेल्स भारत का पहला ऐसा शो है जिसमें रीयल ट्रांस ने अपने फैशन, ग्लैमर और रैंप वॉक कर दर्शकों को मुग्ध किया है।युवा प्रोड्यूसर चिरंजीवी भट्ट और मास्क टीवी प्रमोटर संजय भट्ट ने इतने कम समय में जिस तरह मिशन सेवेन्टी, भूख, प्रथा,रगड़ भसड़,प्रोजेक्ट एंजेल्स, भलेसा और भी न जाने कितनी वेब सीरीज और शोज़ के जरिए उद्देश्य पूर्ण मनोरंजन की राह रोशन कर रहे हैं।

ओटीटी प्लेटफार्म के युग में ‘मास्क टीवी’ का बोलबाला अब देखने को मिल रहा है। जयपुर – मुंबई सहित अन्य कई शहरो में मास्क टीवी के बैनर और पोस्टर नजर आ रहे है। लोगो के बीच अब मास्क टीवी की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। इस एप में आप अपने पसंदीदा शोज को आसानी से बिना मूल्य के देख सकते है। चलिए आपको बताते है इस वीक मास्क टीवी पर आप क्या कुछ नया और खास देख सकते है। मास्क टीवी पर नयी वेब सीरीज रिलीज़ हुई है जिस का नाम है “रगड़ भस्सड़” और दो मूवीज़ के ट्रेलर्स रिलीज़ हुए हैं जिनमें से एक का नाम है ‘भलेसा’, और दूसरी का नाम है ”बुरहान”इन दोनों मूवीज़ के रिलीज़ होते ही लोगो में काफी उत्त्साह बढ़ गया है।

बात करे “रगड़ भस्सड़”’ की तो यह एक एक्शन, ड्रामा सीरीज़ है जिसके 7 एपिसोड है। इस सीरीज का प्रोडक्शन टैग प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है वहीं निर्माता चिरंजीवी भट्ट और अंजू भट्ट है। इस शो के कलाकारों ने शानदार अभिनय से और बेहद ही बखूबी से अपने किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन किया है। इस सीरीज का दूसरा सीजन भी जल्द दर्शकों के बीच आ सकता है। सीरीज के लेखक, निर्देशक विनोद दीक्षित एक युवा हैं और सीरिज़ तकनीकी स्तर पर भी उनके कौशल को दिखाती है। मास्क टीवी की इस सीरीज की शूटिंग यूपी के नोएडा में की गई है जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिल्म सिटी बनाने जा रहे है। हाल ही में मुंबई में हुए एक मीटिंग के दौरान योगी आदित्यनाथ ने फिल्म जगत से जुड़े निर्माता-निर्देशकों को यूपी में अपनी फिल्म और वेब सीरीज की शूटिंग करने के लिए आमंत्रित किया और प्रोजेक्ट्स के लिए एक खास राशि सब्सिडी के लिए चुना है उसके चलते अब मास्क टीवी को भी इस खास पहल पर आगे सहूलियत मिलेगी और अब मास्क टीवी अपने कई शोज की शूटिंग यूपी में करने वाले है। वहीं बात करे “बुरहान “की तो यह एक एक्शन ड्रामा मूवी है। यहाँ रहने वाले बहके कश्मीरी नौजवान मुसलमानों और सरहद पार के आतंकी आकाओं के बीच की कहानी को दर्शाता है। कश्मीर में आये दिन होने वाले आतंकी गतिविधियों और सरहद पार के आतंक पोषक अपराधों पर आधारित है ।

बैक टू बैक कश्मीर सिक्के के दूसरे पहलू को दर्शाती “ भलेसा” के बारे में बताते टैग प्रोडक्शन के निर्माता चिरंजीवी भट्ट कश्मीर के एक ऐसे गाँव की सच्ची कहानी का ज़िक्र कर हर दर्शक को यह मूवी देखनी चाहिए बोलते हुए ख़ुशी ज़ाहिर करते हैं कि कैसे उस गाँव का एकमात्र हिंदू परिवार अपने ही गांव के एक मुस्लिम परिवार द्वारा संरक्षित किया जाता है। विलेज डिफेंस फ़ोर्स बनाकर लोकल पुलिस और भारत की सेना कैसे सरहद पार प्रायोजित आतंक का डट कर मुकाबला कर रहे हैं यह अद्भुत है। भलेसा के लेखक और निर्देशक बलविंदर सिंह के निजी जीवन से प्रेरित है यह फिल्म इसलिए भी महत्वपूर्ण है।देश के जाने माने कलाकार टी. वी. और सिनेमा के चर्चित चेहरे मीर सरवर भलेसा मूवी में मुख्य भूमिका में हैं। निर्माता अंजु भट्ट “बुरहान नायक या खलनायक “मूवी में कई चेहरों से उतरे नक़ाब की बात कर ,इस सच्ची और फ़िक्शन मिक्स्ड मूवी के दौरान हुई घटनाओं से विचलित हुए बिना निर्देशक लेखक शाहिद काज़मी की सिनेमेटिक अभिव्यक्ति पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने को उत्सुक हैं।साथ ही फ़िल्म की नायिका प्रियंका चहर चौधरी आजकल बिग बॉस के घर में धूम मचा रही हैं और उनके फैंस उन्हें इस सीजन के संभावित विजेता के रूप में भी देख रहे हैं , फ़ैन्स के लिए प्रियंका की मास्क टी.वी. ओ टी टी प्लेटफ़ॉर्म पर मूवी बुरहान हीरो या विलेन किसी सौगात से कम नहीं । दोनों मूवीज़ में दिल को छू लेने वाले सूफी गीत और रोमांटिक गीत मास्क टी.वी. के कुछ अलग, नया और खूबसूरत करने की खासियत को बरकरार रखते हैं।

मास्क टीवी ओ टी टी पर 100 से अधिक फ़िल्में, अनेक शोज़ की भरमार से दर्शकों के मनोरंजन की थाली भरी पूरी दिखती है। लेखक निर्देशक मानसी भट्ट का भारत का पहला ट्रांसजेंडर का सकारात्मक शो प्रोजेक्ट एंजेल्स मास्क टी वी ओ टी टी के अनोखे अंदाज को प्रसिद्ध कर रहा है वहीं मिशन सेवन्टी एक्शन में घुली देश भक्ति, भूख महानगरों के जीवन की विषमता तो मसूरी हाउस,प्रथा समाज की विसंगतियों को दर्शाता है। डबल शेड्स ओल्ड लेडी ,मंज़िलें चैप्टर-1-2,आरती शॉर्ट मूवी और भी कई सीरीज के बाद आने वाली सीरीज लीच का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। “बाबा” नाम की एक्शन सीरीज भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ रही है।सबसे बड़ी बात महंगाई के युग में शानदार मास्क टीवी ओ टी टी पर हर तरह का मनोरंजन फ़्री राहत की ख़ुशबू जैसा है। प्रतिदिन हिन्दी में डब की गईं हॉलीवुड और साउथ इंडियन मूवीज़ का मास्क टीवी पर प्रीमियर दर्शकों के लिए मनोरंजन की डबल डोज़ से कम नहीं ।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...